स्वामी विवेकानंद सम्मान
विश्व को ज्ञान और जागृति का सन्देश देने वाले स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति में स्वामी विवेकानंद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | यह समारोह प्रतिष्ठा युवा संगठन के सौजन्य से महाराजा अग्रसेन कॉलेज, दिल्ली में किया गया | इस कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये स्वामी विवेकानंद सम्मान 2016-17 समाज सेवक एवं शिक्षक शम्भू झा को दिया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी कुलानंद जोशी एवं दीन दयाल उपाध्याय धाम मथुरा के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मौजूद थे |
0 Comments