Event 2017-18


May I help you (Ngo) Creating Awareness about Consumer Right in general public in Delhi on the theme 'Marking Digital Marketplaces Fairer' We successfully organised the Street Play in more than 12 locations in Delhi with the help of Mr. Arun Sode & Department of Food Supplies and consumer Affairs GNCT of Delhi.


रचनात्मक प्रतिभा शिक्षक सम्मान 2017

हिंदी विकास मंच द्वारा आयोजित रचनात्मक प्रतिभा शिक्षक सम्मान 2017 का आयोजन (29.10.2017) कन्वेंशन सेंटर एन डी एम सी संसद मार्ग नई दिल्ली में किया गया।
जिसमें देश के कई राज्यों से चयनित हिंदी शिक्षकों को स्वरचित अथवा मौलिक कविताओं एवं गद्द्य के लिए श्री करण सिंह तंवर वाइस चेयरमैन एनडीएमसी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
यह सम्मान हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिये कविता, निबंध, आत्मकथा, जीवनी, यात्रा वृत्तांत, डायरी, संस्मरण, रेखाचित्र आदि विधाओं के लिए हिंदी विकास मंच द्वारा दिया जाता हैं।
इसमे चयनित एवं श्रेष्ठ कविताओं और विधाओ को संकलित कर " काव्य एवं कहानी संग्रह 2017" में प्रकाशित कर इस अवसर पर इसका लोकार्पण किया गया।
विजेता प्रतियोगियों को नगद एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रथम पुरस्कार राशि 11000/, द्वितीय पुरुस्कार राशि 5000/, तृतीय पुरस्कार राशि 3000/ एवं प्रोत्साहन पुरस्कार राशि 2000/ रुपये साथ ही सभी प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र भी दिये गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री करण सिंह तंवर वाइस चेयरमैन एनडीएमसी ने कहा कि हिंदी विकास मंच द्वारा हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए ये एक अच्छा और सराहनीय कदम है, सभी देश वाशियों को हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हर मुमकिन कोशिश निरंतर करते रहना चाहिए क्योंकि हिंदी हमारे देश की राष्ट्र भाषा है। इस सराहनीय कार्य के लिये उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक श्री कपिल शर्मा राजेश वत्स  को बधाई एवं धन्यवाद दिया।
इस मौके पर श्रीमती कमलजीत सहरावत जी मेयर साउथ दिल्ली एमसीडी ने आशीर्वचन में हिंदी भाषा को जन जन की भाषा बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में श्री उपेन्द्र कुमार शास्त्री , श्री मुकेश अग्रवालश्रीमती प्रोमिल बाली ( शिक्षाविद ), श्री विजय कुमार वत्स ( समाजसेवी ), डॉ प्रमिला चोपड़ा (हिंदी विशेषज्ञ), डॉ प्रदीप भारद्वाज ( सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के डायरेक्टर ) कलाम भारती जी राष्ट्रीय कवि एवं शिक्षा जगत के जाने माने लोग उपस्थित हुए।



Hindi Pakhwara

14.09.2017


Workshop 
27.08.2017



Independence Day 
celebration near DAV college


Celebrating International Yoga Day

New Delhi, 22nd June 2017

A yoga session was conducted by ‘May I Help You’ at SB Public School in Khajuri colony, Delhi on the occasion of International Yoga Day. Around 200 children, school management members, and members of the MIHU participated in this program. They were trained by Mrs. Neelam, Mrs. Geeta  Kataria and yoga teacher Mr. Bipin Jha who taught them various pranayams and asanas like anulom vilom, bhramari, shashank aasan, ushtra asana etc. Mrs. Vandana Gaud, Principal stressed upon the fact that yoga energises mind and body and makes our life better.  Mr. Shambhu Jha emphasized on the fact that yoga is the best way to keep oneself healthy and and energized. The session could be made successful with the interventions of Mr. Akash Chowdhary, achayra Rohilla, Acharya Pushpa, Acharya Babita who were also present throughout the session and gave helpful insights for the same.


मैथिली भोजपुरी अकादमी, दिल्ली एवं मे आई हेल्प यू (संस्था) के सहयोग से गायन, नृत्य एवं चित्रकला कार्यशाला का आयोजन।
15 days workshop by Academy with the help of ngo I. June



Medical Camp By Sunil Sir


नदी तट पर फैले कचरे की हुई सफाई

मे आई हेल्प यू (अखिल भारतीय संस्था) के सदस्यों ने ढाई पुस्ता, सोनिया विहार में यमुना सफाई का कार्य किया | इसके तहत संस्था के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के पास फैली गंदगी को साफ़ किया एवं छठ व्रतधारियों के लिए पूजा स्थल का निर्माण किया | संस्था के सदस्यों ने ये संकल्प लिया कि यमुना में कूड़ा नहीं डालेंगे और अन्य लोगों को ऐसा करने से रोकेंगे | देश भर में गंदगी को साफ़ करने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है इसी क्रम में यह संस्था भी बिना किसी आर्थिक सहयोग के कार्य कर रही है | अभियान का नेतृत्व विनोद कुमार,ललित सिंह एवं प्रवेश झा ने किया | इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुरेंदर तिवारी ,सोनू सिंह, अनूप पाण्डेय आदि का विशेष योगदान रहा|



Post a Comment

0 Comments