मे आई हेल्प यू (संस्था) ने मनाया विश्व हिंदी दिवस
विश्व हिंदी दिवस (11.01.2020) के उपलक्ष्य में भारत की राजधानी दिल्ली की श्री राम कॉलोनी,खजूरी में हिंदी दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के द्वारा हिंदी के प्रति बच्चों की रुचि एवं जागरूकता को जानने एवम् विकसित करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में नर्सरी से लेकर कक्षा दस तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया । कार्यशाला में ऐसे बच्चे भी थे जो स्कूल नहीं जाते हैं ,फिर भी उन विद्यार्थियों ने हिंदी के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त किया। संस्था की तरफ से सभी विद्यार्थियों को हिंदी भाषा की पुस्तकें वितरित की गई ।
0 Comments