रचनात्मक प्रतिभा शिक्षक सम्मान 2017
हिंदी विकास मंच द्वारा आयोजित रचनात्मक प्रतिभा शिक्षक सम्मान 2017 का आयोजन (29.10.2017) कन्वेंशन सेंटर एन डी एम सी संसद मार्ग नई दिल्ली में किया गया।जिसमें देश के कई राज्यों से चयनित हिंदी शिक्षकों को स्वरचित अथवा मौलिक कविताओं एवं गद्द्य के लिए श्री करण सिंह तंवर वाइस चेयरमैन एनडीएमसी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
यह सम्मान हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिये कविता, निबंध, आत्मकथा, जीवनी, यात्रा वृत्तांत, डायरी, संस्मरण, रेखाचित्र आदि विधाओं के लिए हिंदी विकास मंच द्वारा दिया जाता हैं।इसमे चयनित एवं श्रेष्ठ कविताओं और विधाओ को संकलित कर " काव्य एवं कहानी संग्रह 2017" में प्रकाशित कर इस अवसर पर इसका लोकार्पण किया गया। विजेता प्रतियोगियों को नगद एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। प्रथम पुरस्कार राशि 11000/, द्वितीय पुरुस्कार राशि 5000/, तृतीय पुरस्कार राशि 3000/ एवं प्रोत्साहन पुरस्कार राशि 2000/ रुपये साथ ही सभी प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र भी दिये गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री करण सिंह तंवर वाइस चेयरमैन एनडीएमसी ने कहा कि हिंदी विकास मंच द्वारा हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए ये एक अच्छा और सराहनीय कदम है, सभी देश वाशियों को हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हर मुमकिन कोशिश निरंतर करते रहना चाहिए क्योंकि हिंदी हमारे देश की राष्ट्र भाषा है। इस सराहनीय कार्य के लिये उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक श्री कपिल शर्मा व राजेश वत्स को बधाई एवं धन्यवाद दिया।
इस मौके पर श्रीमती कमलजीत सहरावत जी मेयर साउथ दिल्ली एमसीडी ने आशीर्वचन में हिंदी भाषा को जन जन की भाषा बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में श्री उपेन्द्र कुमार शास्त्री , श्री मुकेश अग्रवाल , श्रीमती प्रोमिल बाली ( शिक्षाविद ), श्री विजय कुमार वत्स ( समाजसेवी ), डॉ प्रमिला चोपड़ा (हिंदी विशेषज्ञ), डॉ प्रदीप भारद्वाज ( सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के डायरेक्टर ) कलाम भारती जी राष्ट्रीय कवि एवं शिक्षा जगत के जाने माने लोग उपस्थित हुए।
0 Comments