मे आई हेल्प यू (संस्था)
द्वारा
18.07.2020 समय 06.00 से 07.30 संध्या ज़ूम ऐप्प
गणेश वंदना -रागनी माथुर
स्वागत -शम्भू झा
मीहु परिचय वीडियो
अतिथि स्वागत (श्रीमती सुनीता राजीव )
गायन प्रस्तुति
3. वो सुबह कभी तो आएगी - हरीश माथुर
4.आने वाला पल - आशीष मल्होत्रा
5.ये हौंसला कैसे - प्रियांशु गौर
6.सुरमई अँखियों में - रागनी माथुर
7.सजन रे झूठ मत बोलो - हरीश माथुर
9.कहाँ तक ये मन को - आशीष मल्होत्रा
10.ये जीवन है - संजीव शर्मा
( मुख्य अतिथि एवं अतिथि द्वारा)
(श्रीमती सुनीता राजीव द्वारा )
श्रीमती शिखा शर्मा
श्रीमान कमल विष्ट
संगीत मानव मन को आनंद प्रदान करने के साथ-साथ रसविभोर करने की क्षमता रखता है और जब यह संगीत और उसके शब्द जीवन के अनुभवों से जुड़े हो तो और खूबसूरती के साथ सामने आते हैं।संगीत के इसी उद्देश्य को लेकर मे आई हेल्प यू संस्था द्वारा संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जिसमें अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों ने अपनी मधुर आवाज में खूबसूरत गीतों की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का आयोजन जूम एप के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती श्रद्धा पांडेय विशिष्ट अतिथि श्रीमान सुमित सॉ एवं उपेंद्र सिंग शामिल थे ।अपने आवाज़ के माध्यम से आनंद बिखेरने वाले कलाकारों में रागिनी माथुर, संजीव कुमार,हर्ष माथुर,आशीष मल्होत्रा एवं प्रियांशु गौर थे । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुनीता राजीव द्वारा किया गया संस्था के संस्थापक शंभू झा ने कहा कि संस्था मानवीय सरसता उत्पन्न करने का कार्य कर रहा है जिसमें रस घोलने का कार्य संगीतिज्ञ द्वारा किया गया ।श्रीमती शिखा शर्मा द्वारा कार्यक्रम का संयोजन एवं कमल सिंह विष्ट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।इस कार्यक्रम को 2000 से अधिक लोगों के द्वारा देखा गया ।
0 Comments