मे आई हेल्प यू (संस्था)
वॉइस ऑफ़ मिलेनियम मुकेश जी के जन्मदिन पर लाइव प्रस्तुति
22.07.2020
मे आई हेल्प यू (संस्था) ने इस संसार के प्रिय चहेते गायक मुकेश चंद माथुर जी के 97 वें जन्मदिन के अवसर पर उनके सुरीले नगमों को गाकर श्री संजीव शर्मा द्वारा श्रद्धांजलि दिया गया । मुकेश जी को वॉइस ऑफ मिलेनियम भी कहा जाता है और उन्होंने कई नगमें ऐसे भी गाएं है जिसमें जीवन दर्शन की बहुत सुंदर अभिव्यक्ति है । मुकेश जी आज भी हम सबके दिलों में उसी शिद्दत से मौजूद हैं जैसे वो पहले थे | मुकेश जी के गाने जीना यहाँ मरना यहाँ, सजन रे झूठ मत बोलो खुदा के पास जाना है,एक दिन बिक जायेगा माटी के मोल आदि सरल शब्दों में जीवन दर्शन को समझाते हैं । ये गाने आज के कठिन दौर में बहुत ही प्रासंगिक हैं ।
Programme Link : Click Here

0 Comments